फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chairs were empty, doctor found missing from chamber

Siddharthnagar News: खाली थीं कुर्सियां, चैंबर से नदारद मिले डाॅक्टर

Tue, 25 Jul 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chairs were empty, doctor found missing from chamber
सीएचसी लोटन का मामला, छह में से सिर्फ दो डॉक्टर मरीजों का कर रहे थे इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली में बदलाव होता नहीं दिख रहा है। इसकी एक बानगी सीएचसी लोटन में देखने को मिली। सीएचसी में मरीजों के इलाज के लिए कुल छह डॉक्टरों की तैनाती है। मंगलवार को केवल दो ही डॉक्टर चैंबर में इलाज करते मिले। बाकी कोई नजर नहीं आया। दिन के 12 बजे तक अन्य डॉक्टरों की कुर्सियां खाली थीं। दो डॉक्टर ही मरीजों का इलाज कर रहे थे। प्रमोद, प्रेम, जमालू, प्रवीण और मनोज सिंह आदि ने बताया कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारी अक्सर गायब रहते हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पूर्व भी यहां तैनात महिला डाॅक्टर को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। जिससे इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जरूरी कार्य के चलते डॉक्टरों की उपस्थिति कम है, लेकिन मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed