{"_id":"5a37f5a94f1c1b87698c26bb","slug":"celebrating-bjp-s-victory-in-gujarat-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात, हिमाचल में भाजपा की जीत पर जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात, हिमाचल में भाजपा की जीत पर जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गुजरात व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। चुनाव परिणाम आते ही एक-दूसरे को मिठायां खिलाई गईं और बधाइयों का दौर जारी हो गया। इसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा की ओर संकेत किया।
नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। चेयरमैन ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में भारी बहुमत के साथ भाजपा की जीत ने विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। दोनों प्रदेशों की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि गड़बड़ी ईवीएम में नहीं, विरोधियों की मानसिकता में है। केंद्र सरकार की नीतियों में जनता का विश्वास बढ़ा है। भुवनेश्वर शर्मा, लक्ष्मीकांत जायसवाल, राजकुमार सोनी, डॉ.शक्ति जायसवाल, हरिराम मिश्र, राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, सांड़ी तिराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, जिला महामंत्री केशभान राय, दीपक मौर्य, हरिशंकर सिंह, राजू सिंह, फूलंचद जायसवाल, मदन, राजाराम पांडेय, किशन साधना, देवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय के नेतृत्व में खुशी मनाई। जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। इस दौरान जिला संयोजिका महिला मोर्चा राजकुमारी पांडेय, जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, अरविंद उपाध्याय, उदय नारायण पांडेय, शिव कुमार मोदनवाल, संतोष, भगवान चौधरी, गंगाराम, नंदकिशोर गुप्ता, दीपेंद्र चौधरी, मोहन चौधरी, रामजीत मौर्या आदि मौजूद रहे।