{"_id":"66cf8cc9477eeaf3660f56f9","slug":"cdo-inspected-cc-road-and-panchayat-bhawan-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123148-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीडीओ ने किया सीसी रोड व पंचायत भवन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीडीओ ने किया सीसी रोड व पंचायत भवन का निरीक्षण
Thu, 29 Aug 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बुधवार को धनखरपुर गांव में वित्तीय वर्ष 23-24 में पूर्वांचल विकास निधि से बने सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिया के दोनों तरफ करीब 15 अधूरा छूटे सीसी रोड को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत धनखरपुर में पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। सभी अभिलेखों की जांच की जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थिति के बारे में जानकारी ली। पत्रावली के रख रखाव को देखा शासनादेश के अनुसार ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बीडीओ डुमरियागंज अधिकारी अमित सिंह, अभिषेक तिवारी, रोजगार सेवक पुजारी गौतम, पंचायत सहायक जुबेर अहमद व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन