{"_id":"64fa14c9aef0205152018926","slug":"cctv-footage-in-cmo-office-will-also-reveal-secrets-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4300-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज भी खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज भी खुलेगा राज
विज्ञापन
सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं निजी अस्पताल की बातचीत का वीडियो वायरल होने की जांच का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ एवं दो डिप्टी सीएमओ और निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेनदेन की बातचीत की वीडियो वायरल होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज भी अहम सबित हो सकता है। इस मामले में दो स्तर पर जांच की जा रही है तो वीडियो के साथ सीसीटीवी फुटेज पर भी बात हो रही है। हालांकि, जांच अधिकारी सीडीओ जयेंद्र कुमार एवं एएसपी सिद्धार्थ ने जांच पूरी होने तक कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है।
एक सितंबर की रात में सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल और निजी अस्पताल के संचालक के बीच बातचीत की वीडियो वायरल हुई, उसके बाद स्वास्थ्य महकमा के साथ पूरे जिले में हलचल मच गया। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार जांच सौंपी है। इसमें जिलाधिकरी ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है, जिसमें दो दिन समय शेष है। इसी प्रकार सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने वीडियो में अमर्यादित शब्द कहने एवं साजिश करने के आरोप में डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी एवं डॉ. बीएन चतुर्वेदी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इस मामले में एएसपी जांच कर रहे हैं।सीडीओ और एएसपी की जांच सीसीटीवी फुटेज भी अहम सबूत हो सकता है, क्योंकि सीएमओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसे देखा जाएगा।
आवाज की होगी पहचान
पुलिस कार्यालय में डिप्टी सीएमओ के बयान हो चुके हैं, जबकि एक अन्य चिकित्साधिकारी का बयान है। जांच में किसी भी अन्य का नाम आने पर पुलिस ने उन्हें तलब करेगी। इस मामले में वीडियो के दौरान आ रही है आवाज की पहचान भी की जाएगी ताकि जांच के बाद कोई मुकर न सके। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के वीडियो वायरल होने के मामले में जांच की जांच की जा रही है।