{"_id":"6a47f16b103027ec4d0ca88e","slug":"cause-of-death-unclear-in-post-mortem-siddharthnagar-news-c-7-1-jam1015-1374274-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम में माैत की वजह साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम में माैत की वजह साफ नहीं
विज्ञापन
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया के रोजगार सेवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक का शव गांव के दक्षिण कब्रिस्तान में मृतक के बड़े पुत्र शेखर द्वारा मिट्टी में दफन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रहीं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट न होने से विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
एक जुलाई को ग्राम पंचायत खम्हरिया के रोजगार सेवक लार्ड शेक्सपियर का शव ग्राम पंचायत छितही प्रहलाद के सिवान में देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे मिला था। दो जुलाई को सहारनपुर से घर पहुंची पत्नी सरोज ने पति के शव व चोट के निशान को देख हत्या की आशंका जताई थी। जिस पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए दो जुलाई की शाम को भेजवाया था। काफी देर हो जाने के बाद दो जुलाई को पीएम नहीं हो पाया था। संवाद