फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cat bit six people in Barhni

Siddharthnagar News: बढ़नी में बिल्ली ने छह लोगों को काटा

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cat bit six people in Barhni
बढ़नी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में छह ऐसे लोग पहुंचे जिन्हें बिल्ली ने काटा था या पंजा मारा था। एक दिन में ही इतने अधिक लोगों पर बिल्ली ने हमला किया है, इससे स्थानीय लोग राह चलते हुए डर रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में ओपीडी में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जैसे ही 10 बजे ओपीडी में पहुंचे तो आधे घंटे में ही तीन लोग बिल्ली के काटने से जख्मी होकर पहुंच गए, जबकि एक महिला बाद में पहुंची। राम छबीले ने बताया कि वह सुबह समय माता के स्थान पर जा रहे थे कि एक बिल्ली पीछे-पीछे चलने लगी और इसके बाद में झपटकर काट लिया। अब्दुल्लाह ने बताया कि बस अड्डे के पास उन्हें बिल्ली ने काटा है। इसी तरीके से लगातार प्रवीण श्रीवास्तव, अभिषेक, दिलीप सहित छह लोगों को बिल्ली ने काटा है या पंजा मारा है। मरीजों को एआरवी लगाकर उनके जख्मों के इलाज के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति को बिल्ली ने काट लिया था उसको वैक्सीन लगा दिया गया है, तथा इनका टोटल चार डोज लगाया जाएगा जिसमें सुरक्षित हो जाएंगे। जिन्हें पंजा मारा है उसको टीटी वैक्सीन सहित अन्य आवश्यक उपचार कर दिया गया है। इस मामले में नगर पंचायत बढ़नी के ईओ अजय कुमार ने बताया कि बिल्ली को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed