{"_id":"62ae2b400f11292f8f3f3a9b","slug":"case-will-be-file-against-bdo-and-block-pramukh-siddharthnagar-news-gkp440798979","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता मामले में बर्डपुर प्रमुख, बीडीओ पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता मामले में बर्डपुर प्रमुख, बीडीओ पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियमितता मामले में बर्डपुर प्रमुख, बीडीओ पर दर्ज होगा केस
- क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्य की जांच में हुआ खुलासा
- बीडीसी के खाते में भेजे गए मजदूरी की धनराशि की होगी वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र पंचायत निधि से बर्डपुर ब्लॉक में कराए गए कार्य में अनियमितता बरती गई है। इस मामले में प्रमुख, बीडीओ समेत अन्य संलिप्त कर्मियों पर केस दर्ज होगा। साथ ही वित्तीय अनियमितता कर बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) के खाते में भेजी गई मजदूरी की धनराशि की वसूली की जाएगी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुुमार सिंह के पत्र पर निदेशक पंचायती राज अनुज कुमार झा ने डीपीआरओ को केस दर्ज कराकर प्रतिलिपि निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया है।
बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों की जांच डीसी मनरेगा संजय शर्मा एवं डीपीआरओ आदर्श ने की थी। उन्होंने सात जून को शासन को भेजे रिपोर्ट में बताया कि कराए गए कार्य में मजदूरी की 12.32 लाख रुपये धनराशि तीन बीडीसी के खाते में भेज दी गई। इसमें बीडीसी राजकुमार चौधरी के खाते में 8.38 लाख रुपये, अनिल कुमार चौधरी के खाते में 2.74 लाख एवं रामसेवक के खाते में 1.20 लाख रुपये भेजा गया है। जबकि मजदूरी की धनराशि सीधे मजदूरों के खाते में भेजने का प्रावधान है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निदेशक पंचायती राज अनुज कुमार झा ने शासकीय धन के दुरुपयोग मामले में संबंधित ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ एवं समस्त दोषी कर्मियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करने एवं धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया है। सीडीओ जयेंद्र कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए केस दर्ज करने एवं वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
-----------
बर्डपुर को नहीं मिलेगी वित्त आयोग की धनराशि
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भेजे पत्र में निर्देश दिया कि जब तक गलत तरीके से अंतरित की गई धनराशि की वसूली एवं दोषी के खिलाफ केस दर्ज करने समेत अन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक बर्डपुर ब्लॉक को पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि आवंटित नहीं की जाएगी।