{"_id":"66cc1ec54a728b6f6d020109","slug":"case-filed-against-a-person-for-abusing-a-sweeper-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123008-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सफाईकर्मी से गाली गलौज एक व्यक्ति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सफाईकर्मी से गाली गलौज एक व्यक्ति पर केस
Mon, 26 Aug 2024 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सफाई करने को लेकर एक ग्रामीण और सफाईकर्मी के बीच गाली गलौज हो गई। इस पर सफाईकर्मी की तहरीर पर व्यक्ति के ऊपर पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी राधिका देवी बगल के गांव विशुनपुरवा में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। उनके अनुसार शनिवार दिन में दो बजे गांव से जब घर जा रही थी तभी उक्त गांव निवासी सुधीर सफाई की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। जिसके बाद सफाईकर्मी ने पथरा थाने में जान से मारने और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने का प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने विशुनपुरवा निवासी सुधीर को पकड़ कर थाने ले गई और उक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी। इस संबंध में थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सुमन।

सुमन।

सुमन।
विज्ञापन