{"_id":"6743868054ff7cdcbe0141b4","slug":"car-and-bike-collide-condition-of-two-people-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-127789-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार व बाइक की टक्कर दो लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार व बाइक की टक्कर दो लोगों की हालत गंभीर
Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
लोटन-मोहाना रोड पर स्थित कपिया मोड़ पर क्षतिग्रस्त कार।
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन-मोहाना रोड स्थित कपिया मोड़ पर रविवार की शाम कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लोटन पहुंचाया, जहां डाक्टरों प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पिछौरा निवासी राशिद अपने साथी के साथ बाइक से लोटन कोतवाली के खीरीडीहा गांव गए थे। लौटते समय कपिया मोड़ पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में राशिद के पैर और उसके साथी के सिर पर गंभीर चोट लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी लाया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।