{"_id":"67533572e5d2987d0d00c4a4","slug":"bypass-will-make-travel-to-badhni-border-easier-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128475-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाईपास से सुगम होगा बढ़नी सीमा पर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाईपास से सुगम होगा बढ़नी सीमा पर सफर
Fri, 06 Dec 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी में राप्ती मुख्य नगर के पास से बनेगा फ्लाईओवर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा बढ़नी तक आवागमन सुगम बनाने के लिए ढाई किमी लंबे बाईपास और फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कुल 143 करोड़ रुपये की लागत से 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर और 1700 मीटर लंबा बाईपास बनेगा।
यह मुडिला देहात से होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय के गेट तक जाएगा। जमीन अधिग्रहण पर 18 करोड़ रुपये खर्च होगा इसमें से 12 करोड़ रुपये मुआवजा राशि शासन से आवंटित हो गया है।
जिले की सीमा 68 किलोमीटर तक नेपाल लगती है। इसमें बढ़नी बार्डर सबसे बड़ा सेंटर है। यहां कस्टम कार्यालय और नेपाल में भंसार की सुविधा होने के साथ नेपाल से बसों का आवागमन होता है। साथ ही सीमा के पास बढ़नी रेलवे स्टेशन होने के कारण जिले के अलावा नेपाल से भी बढ़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में बढ़नी बार्डर पर जाम बड़ी समस्या बन चुकी है। एक तो हर घंटे बढ़नी रेलवे क्राॅसिंग के गिरने और सामान लेकर नेपाल जाने-वाले ट्रकों की आवाजाही लगी रहती है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
वाहनों का भार कम करने के लिए न सिर्फ बाईपास बनाने की कवायद शुरु हुई है। बल्कि रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाइओवर भी बनाया जाएगा। मुडिला देहात से होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय गेट तक जाएगा। विभाग के मुताबिक निर्माण पर कुल 143 करोड़ रुपये कुल खर्च होना है। इसमें 35 करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी और 108 करोड़ रुपये से सेतु निगम काम करेगी। ी