फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buses started getting ready, officers started being deployed

Siddharthnagar News: तैयार होने लगीं बसें, तैनात होने लगे अधिकारी

Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Buses started getting ready, officers started being deployed
बस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए बसें तैयार होने लगी हैं। 25 बसों के बेड़े के लिए एक समन्वयक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मुख्यालय ने क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेज गए निर्देश में कहा है कि लोकसभा निर्वाचन में अर्द्धसैनिक बल, राज्य पुलिस कर्मी व होमगार्ड्स के क्षेत्र में मार्च के लिए बसों के इंतजाम अभी से कर दिया जाएं। जिला प्रशासन की मांग पर तत्काल बसें उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा 25 बसों के बेड़े के लिए एक समन्वयक के रूप में उपाधिकारी या फिर योग्य लिपिक की तैनाती की जाए।
यह समन्वयक बसों के प्रस्थान व आवागमन दर्ज करेंगे और निगम मुख्यालय के प्रमुख नंबरों पर सूचना देंगे। हर समन्वयक के पास 2500 रुपये चिकित्सीय व्यवस्था के लिए उपलब्ध रहेगा। निर्वाचन कार्य में लगी सभी बसों पर 12 इंच लंबे व 4 इंच चौड़े सफेद रंग के स्टिकर लगाए जाएंगे। उस पर लाल रंग से अर्द्धसैनिक बल, राज्य पुलिस कर्मी अथवा होमगार्ड्स लिखा जाएगा ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके।
विज्ञापन

यह स्टिकर बसों के आगे-पीछे शीशे पर व बाहर से दोनों साइड लगाए जाएंगे। दस फीसदी बसें रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बसों में 0 खामी आने पर उन्हें तत्काल रवाना कर दिया जाए। बसेंं पुलिस लाइंस में आरआई को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह व सीनियर फोरमैन चंदन लाल समेत अन्य उपाधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कर ली गई है। बसों की खामियों को सुधारा जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बसें भेजनी शुरू कर दी जाएंगभ्।

- आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed