{"_id":"6a2f0108684309943d037dda","slug":"bull-attacks-farmer-who-went-to-pick-vegetables-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159753-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सब्जी तोड़ने गए किसान पर सांड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सब्जी तोड़ने गए किसान पर सांड ने किया हमला
Mon, 15 Jun 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। बांसी तहसील क्षेत्र के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत छितही गांव में रविवार सुबह सांड के हमले में किसान गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सांड को पकड़वाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, छितही गांव निवासी गया प्रसाद पुत्र बलेसर रविवार सुबह करीब छह बजे अपने खेत में सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सांड़ उनकी सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। जब उन्होंने उसे खेत से भगाने का प्रयास किया तो सांड अचानक उग्र हो गया और उन पर हमला कर दिया।
सांड़ के हमले में गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ और सीने की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाकर उनकी जान बचाई। घायल किसान को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह आवारा सांड लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा है और लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ि