फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buddhist followers will be inspired to do yoga after seeing Namo Mudra.

Siddharthnagar News: नमो मुद्रा देख बौद्ध अनुयायी योग के लिए होंगे प्रेरित

Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Buddhist followers will be inspired to do yoga after seeing Namo Mudra.
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के चैनपुर तिराहे पर स्थापित अष्टधातु निर्मित नमो योग मुद्रा का रविवार को लोकार्पण किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नमो योग मुद्रा देख बाहर से आने वाले बौद्ध अनुयायी योग के प्रति जागरूक होगे। अब यह चौराहा नमो योग मुद्रा चौराहे के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड नेशन में भारत का नेतृत्व करते हुए 21 जून को योग दिवस को पूरे विश्व में मनाने के लिए अपनी बात रखी थी। जिसे यूनाइटेड नेशन ने स्वीकार कर 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि नगर पंचायत कपिलवस्तु में महात्मा गौतम बुद्ध की अष्टधातु निर्मित नमो योग मुद्रा को देख बाहर से आने वाले बौद्ध अनुयायी योग के प्रति जागरूक होगे। अब यह चौराहा नमो योग मुद्रा चौराहे के नाम से जाना जाएगा। वहीं विधायक श्यामधनी राही ने नगर पंचायत अध्यक्ष कपिलवस्तु एवं अन्य को नमो योग मुद्रा की स्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि जनपद के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने कहा कि जनपद स्थापना 36वीं वर्षगांठ पर नगर पंचायत कपिलवस्तु में नमो योग मुद्रा का लोकार्पण किया गया है।
आने वाले समय में निश्चित रूप से जनपद आकांक्षी जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद की श्रेणी मे शामिल होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती देवी, प्रतिनिधि जावेद आलम, ईओ नवीन कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक समर बहादुर सिंह, बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed