{"_id":"651c79adce60d4326d0a02a5","slug":"bricks-stones-and-sticks-used-between-two-sides-in-old-rivalry-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1016-325477-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर व लाठी डंड़े, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर व लाठी डंड़े, चार जख्मी
Wed, 04 Oct 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बीच जमकर लाठी डंड़े और ईंट चले। इस घटना में दोनों पक्ष की चार महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 8 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर चारों महिलाओं को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली भेजा।
क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी प्रथम प्रक्ष से पिंका पुत्री राजिन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह वह और उसकी बहन संगीता घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी उमाशंकर रमाकांत व इन्द्रवती पुरानी रंजिश के चलते उसके घर पहुंचकर गाली देने लगे। आरोप है कि मना करने पर मुझे लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। यह देखकर बहन संगीता बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी लाठी डंड़े से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से इन्द्रवती देवी पत्नी रामबरन गुप्ता ने थाने पर दिया। तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह पिंका और संगीता रंजिश बस हम लोगों को गाली गुप्ता देते हुए मुझे और मेरे बहू करिश्मा को लाठी डंड़े से मारकर लहूलुहान कर दिया।
इस संबंध में एसओ मीरा चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्ष से कुल चार पुरुष व चार महिलाओं के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल चार महिलाओं को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली भेज दिया गया है।