फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Border under surveillance of confidential department, will prepare report

Siddharthnagar News: गोपनीय विभाग की निगरानी में बॉर्डर, तैयार करेंगे रिपोर्ट

Sat, 29 Jun 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Border under surveillance of confidential department, will prepare report
बॉर्डर पर होने वाली खाद की तस्करी रोकने के लिए अब गोपनीय टीम भी लगी
विज्ञापन


सीमावर्ती दुकानदारों के अलावा खरीदारों पर रहेगी नजर

सीजन शुरू होते ही सीमा पर बढ़ जाती है खाद की तस्करी

जिले में बढ़ जाती है खाद की किल्लत किसान होते हैं परेशान

गोपनीय विभाग की रिपोर्ट पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ दुकानदारों और तस्करों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तस्करी के कारण होने वाली खाद की किल्लत से बचने के लिए सीमा पर विशेष नजर रहेगी। बाॅर्डर पर होने वाली खाद की तस्करी पर गोपनीय विभाग की नजर है। एक स्पेशल टीम दुकानदारों से लेकर तस्करों पर नजर रखेगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजेगी। फिर कार्रवाई के साथ ही दुकानदारों का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

जनपद में धान की रोपाई और गेहूं की बुवाई व सिंचाई के समय खाद की किल्लत बढ़ जाती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि तस्कर डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक को नेपाल पहुंचा देते हैं। इसलिए किल्लत अधिक बढ़ जाती है। तस्करी होने के पीछे एक और बड़ी वजह सीमा खुला होना है। जिले की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। इसलिए पगडंडी का सहारा लेकर तस्कर बाइक और साइकिल से खाद को सीमा पार कर देते हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही बड़ी मात्रा में खाद नेपाल पहुंचने के कारण यहां पर किसान एक-एक बोरी के लिए परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन इसलिए कार्रवाई नहीं कर पाता है कि कौन किसान और कौन तस्कर है इसके बारे में पता ही नहीं चलता है। सीमा पार खाद न जाए और तस्करी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई हो सके। इसके लिए बार्डर की निगरानी के लिए गोपनीय टीम लगाई गई है। जो दुकानदारों से लेकर वहां पर खरीद करने वालों पर भी नजर रखेगी। खरीद के बाद खाद कहां जा रहा है, इसके बारे में जानकारी लेगी। रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को देगी। फिर दुकानदार और तस्करी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में कृषि और पुलिस विभाग के लोग शामिल हैं। जो पूरे सीजन सक्रिय रहेंगे और नियमित बार्डर की गतिविधि के बारे में रिपोर्ट करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मो. मुज्जमिल ने बताया कि सीमा पर खाद की तस्करी होती है। जिससे जिले में किल्लत हो जाती है। खाद नेपाल न जाने पाए इसके लिए लगातार दुकानों की जांच कर रहे हैं। गोपनीय टीम भी लगी है जो, जांच करके रिपोर्ट देगी। इसके बाद कार्रवाई करने के साथ ही जिस दुकान से जाएगा लाइसेंस निरस्त करने का भी कार्य किया जाएगा।


---

दुकानों को सेट करके पार कर देते हैं बाॅर्डर

तस्कर दुकानदारों से सेट हैं। उनके आते ही वे पहचान जाते हैं। उनसे प्रति बोरी अधिक रुपये लेते हैं। इसके साथ ही उन्हें समय देखकर बुलाते हैं और दे देते हैं। अक्सर रात में ही बुलाते हैं। उनकी जगह पर जो क्षेत्र से किसान आते हैं, उनके कागज पर बोरी बढ़ा देते हैं, जिससे जांच में पकड़ में नहीं आते हैं। लेकिन गोपनीय टीम इन्हीं लोगों पर नजर रखेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed