{"_id":"6493379441e13e789601f356","slug":"boosted-the-spirits-of-budding-players-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-240-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उभरते हुए खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उभरते हुए खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Wed, 21 Jun 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते क्रीड़ा भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। क्रीड़ा परिषद एवं जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से जिले के उभरते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में हाल ही हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियाें का हौसला बढ़ाया गया।
मंगलवार रात में शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। इस खेल में बेटियां भी आगे बढ़ रही हैं। इससे बेटियां पदक जीत रही हैं, जबकि आत्मरक्षा में भी वे सक्षम बन रही हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन के अमन द्विवेदी ने कहा कि खेल विभाग में ताइक्वांडो कोच नहीं है, मगर खिलाड़ी निराश न हों। खिलाड़ियों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होगी। इस दौरान हर्ष चौबे, जय प्रकाश, शशांक चौबे, अनुज गौड़, मो शाकिब, अनामिका मिश्रा, रुद्र प्रताप गौड़, गनेश रस्तोगी, अंश कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, योगाचार्य महेश कुमार एवं डॉ. राकेश त्रिपाठी, अमित कुमार त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद ओझा, रामकरन गुप्ता, नीतेश पांडेय, पंकज पासवान, त्रियुगी चौहान एवं अजय मिश्रा मौजूद थे।