{"_id":"647ccb3d8fa4d177960db1d4","slug":"blood-donation-done-after-kanyadaan-siddharthnagar-news-c-7-1-193974-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कन्यादान के बाद किया रक्तदान, फिर करेंगे बेटी की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कन्यादान के बाद किया रक्तदान, फिर करेंगे बेटी की विदाई
Sun, 04 Jun 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंहरिया खुर्द के राजस्व टोला गिधौरा में आयोजित रक्तदान शिविर में द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पथरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया खुर्द के राजस्व टोला गिधौरा में रामचंद्र तिवारी के परिवार के लोगों ने बेटी के कन्यादान के बाद रक्तदान किया। उन्होंने बेटी की मंगलकामना करते हुए दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। दुल्हन के पिता सहित दस लोगों ने रक्तदान किया।
हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी रोहतक की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। 18 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। समारोह में लड़की और लड़के के माता पिता रिश्तेदारों के साथ क्षेत्रीय विधायक सैयदा खातून उपस्थित रही। गिधौरा निवासी उदय प्रताप की पुत्री ज्योति की शादी तीन जून को थी, जिसकी विदाई 4 जून को होनी है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने विवाह में दहेज न देकर रक्तदान करने का प्रण किया। लड़की के चाचा कृपाशंकर व जटाशंकर ने बताया कि पहले भी 12 मार्च को इस घर में लड़की के विवाह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था और इस बार भी रक्तदान शिविर लगाया गया। लड़की के पिता उदय प्रताप तिवारी ने कन्यादान के दूसरे दिन रक्तदान किया।
विकास मिश्रा जो रोहतक हरियाणा में रक्तदान की अलग जगाए रखे हैं उन्हीं के प्रेरणा शिविर लगाया गया। विधायक सैयदा खातून, एसडीएम प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी मिठवल सतीश सिंह, आशीष, संदीप मौजूद थे। लैब टेक्नीशियन उमेश पांडेय ने रक्तदान की पहल करने की सराहना की।