फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   block pramukh election news

हंगामे के बीच हुआ ब्लॉक प्रमुख पद का नामांकन

Thu, 08 Jul 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election news
हंगामे के बीच हुआ ब्लॉक प्रमुख पद का नामांकन
विज्ञापन

- जिले के 14 ब्लॉकों में से चार में निर्विरोध निर्वाचन तय
- इटवा समेत 9 ब्लॉकों में दो और बांसी में तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा और खुनियांव ब्लॉक में प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हुए बवाल और हंगामा के अलावा जिले के 14 में 12 ब्लॉकों में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इनमें उसका, बर्डपुर एवं मिठवल ब्लॉक में सिर्फ एक-एक नामांकन होने और खुनियांव में दाखिल दो में से एक पर्चा खारिज होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
इटवा में बवाल और हंगामा के बीच सपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी सूर्यमती पांडेय और भाजपा प्रत्याशी राधा देवी पत्नी रामकृपाल चौधरी ने पर्चा दाखिल किया। नौगढ़ ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रेनू मिश्रा एवं निर्दल प्रत्याशी प्रियंका सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। लोटन में प्रमुख पद के लिए निर्दल प्रत्याशी आशीष सिंह, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मणि त्रिपाठी पर्चा ने दाखिल किया। बढ़नी ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी चौधरी और निर्दलीय चौधरी जमाल अहमद ने पर्चा दाखिल किया। शोहरतगढ़ ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी प्रीति यादव और निर्दल सरोज चौधरी ने पर्चा दाखिल किया। डुमरियागंज में भाजपा प्रत्याशी मानती शक्ति मणि त्रिपाठी और सपा समर्थित निधि तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। बांसी में सपा से नीलम यादव, निर्दल रामप्रकाश, भाजपा प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया। जोगिया में भाजपा प्रत्याशी सावित्री पत्नी संतराम एवं निर्दल सावित्री पत्नी बेचन ने पर्चा दाखिल किया। भनवापुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी लवकुश ओझा की पत्नी सुनीता उर्फ शशिकला और निर्दल शुभांकर सिंह पर्चा दाखिल किया। खेसरहा में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पत्नी सुभाष और निर्दल कैलाशी पत्नी वीरेंद्र प्रताप ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में दाखिल हुआ एक-एक पर्चा
उसका ब्लॉक में एकमात्र भाजपा प्रत्याशी ललावती चौहान और मिठवल ब्लॉक में भी एकमात्र भाजपा प्रत्याशी निशा चौधरी के ही पर्चा दाखिल करने से दोनों सीट निर्विरोध तरीके से भाजपा के खाते में चली गई हैं। वहीं बर्डपुर ब्लॉक में एकमात्र अपना दल एस विधायक चौधरी अमर सिंह की पत्नी वंदना सिंह चौधरी के ही पर्चा दाखिल करने से यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुनियांव में पर्चा खारिज होने से निर्विरोध निर्वाचन
खुनियांव में भाजपा प्रत्याशी रीता दुबे और भाजपा नेता हरिशंकर सिंह के भाई की पत्नी पुष्पा सिंह ने नामांकन किया। वहीं विपक्षी सपा से पर्चा खरीदने वाली गायत्री पांडेय पत्नी रमापति पांडेय ने नामांकन नहीं किया था। जांच में पुष्पा सिंह का पर्चा खारिज होने से भाजपा प्रत्याशी रीता दुबे का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस मामले में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि खुनियांव में पुष्पा सिंह के दाखिल पर्चे में शुल्क रसीद नहीं थी, इसलिए पर्चा खारिज कर दिया गया।

दस सीटों पर कांटे की टक्कर
14 ब्लॉकों में चार ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अन्य दस ब्लॉकों में सभी सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है, जबकि चार सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी हैं। इन दस सीटों पर सात प्रत्याशी निर्दल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed