फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP will go to every village before panchayat elections

पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 11 Jan 2021 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
BJP will go to every village before panchayat elections
पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव जाएंगे भाजपाई
विज्ञापन

भाजपा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की बैठक
पंचायत चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति पर सर्वसमाज के लिए कार्य किया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए ही केंद्र सरकार ने किसान कानून पारित किया गया। किसानों की हिमायती मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां विपक्षियों को रास नहीं आ रही हैं। किसान आंदोलन को विरोधियों के साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की छवि खराब की जा रही है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि विरोधियों की साजिश कामयाब नहीं होगी। भाजपा कार्यकर्ता ही विरोधियों को बेनकाब करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभियान चलाना चाहिए। बैठक में पंचायत चुनाव संयोजक विजयकांत चतुर्वेदी, बृज बिहारी मिश्र, कन्हैया पासवान, केशभान राय, महेंद्र लोधी, फतेह बहादुर सिंह, देव नारायण सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, विकास पांडेय, अर्चिमान मिश्रा, जगदीश जायसवाल उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री विपिन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed