{"_id":"62a384030f35c415066f4cb8","slug":"bjp-office-open-siddharthnagar-news-gkp439900362","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : डॉ. दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : डॉ. दिनेश
विज्ञापन
नव निर्तित भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, आबकारी मंत
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : डॉ. दिनेश
- भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह व गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार में पूर्वांचल का चतुर्दिक विकास हुआ है। कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, उनकी सहूलियत के लिए ही कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कहीं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कार्यालय का वर्चुअल लोर्कापण किया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन सड़कों से लखनऊ से चलकर यहां आने में सांसत झेलनी पड़ती थी, अब रास्ता आसान हो गया है। जिले में विकास के बहुत कार्य कराए गए और आगे भी कराए जाएंगे। आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि कार्यालय भवन के निर्माण से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक के अलावा जन सुनवाई करने में भी सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम को सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, विनय वर्मा, जयप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, फतेबहादुर सिंह, राजू सिंह, कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, हेमंत जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, दीपेंद्र चौधरी, आशीष शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण
बांसी। भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मनोज उपाध्याय निवर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा ने नगर में स्थित भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व. माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राजेंद्र पांडे, रामकुमार कुंवर, मनोज बाबा, शिवशरण, टोनी तिवारी, सर्वेश चौबे, मनीष मिश्रा, अभिषेक पांडे, बजरंगी वर्मा, अजय शर्मा शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।
शिलापट्ट पर जिलाध्यक्ष का नाम नहीं
भाजपा के जिला कार्यालय के शुभारंभ एवं लोकार्पण के लिए स्थापित किए गए शिलापट्ट पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव का नाम नहीं है। शुभारंभ के पट पर गृहमंत्री अमित शाह और लोकार्पण के पट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम है। बोर्ड पर सांसद, जिलाध्यक्ष का नाम नहीं होना कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय रहा।