फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP Lockdown

हर भाजपा कार्यकर्ता पांच व्यक्तियों को कराएगा भोजन

Mon, 30 Mar 2020 07:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
BJP Lockdown
लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव से जिले की हालात पर जानकारी लेते म? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भाजपा कार्यकर्ता पांच लोगों को कराएगा भोजन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने जिलाध्यक्ष से ली जानकारी
मोदी किट में असहायों को उपलब्ध करा रहे खाद्य सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यकर्ता लॉकडाउन के दौरान पांच जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके परिवार वालों के साथ भोजन भोजन कराएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर वार्ता होने के बाद जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने सभी कार्यकर्ताओें को यह निर्देश जारी किए। सीएम ने वीसी के जरिए रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों से जिले में हालात और प्रशासनिक प्रयासों की जानकारी ली। मोदी किट में असहायों को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के दौरान मुख्यमंत्री समय-समय पर अफसरों से वीसी के जरिए संवाद बना रहे हैं। रविवार को प्रदेश के सभी भाजपा जिलाध्यक्षों से भी रूबरू हुए। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि सीएम ने जिले की हालात पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भूखे व्यक्तियों की मदद के लिए कदम बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रशासन के प्रयासों पर भी पूछताछ की। कार्यकर्ताओं को इस कार्य के लिए अपेक्षा की गई है। भोजन उपलब्ध न कराने की दिशा में मोदी किट भी गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें चावल, दाल, तेल, चीनी, गुड़, आटा, चायपत्ती, मिर्ची, हल्दी, धनिया पाउडर, नहाने और धोने वाले साबुन, बिस्किट, नमक, चना जैसे आवश्यक वस्तु शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से विपदा की घड़ी में हर स्तर पर मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed