फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   birth day of pm narendra modi celebrated

रक्तदान कर भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Sun, 18 Sep 2022 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
birth day of pm narendra modi  celebrated
जिला अस्पताल स्थित ब्लक बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान करते भाजपा का - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रक्तदान कर भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विकास भवन में लगी चित्र प्रदर्शनी
सिद्धार्थनगर। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया। संयुक्त जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 66 यूनिट रक्तदान हुआ। विकास भवन में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस प्रयास में सम्मिलित होकर हम सभी को किसी का जीवन बचाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि बहुमूल्य जीवन बचाने में रक्तदान मानवता से जुड़ा पुनीत कार्य है, इस अवसर पर रक्तदान देने वाले सभी रक्तदाता सराहना एवं सम्मान के पात्र है। रक्तदान कार्यक्रम में 66 लोगों ने पंजीकरण करा रक्तदान किया। जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेह बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला, विकास पांडेय, निलेश चौधरी, राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के तहत जिला प्रशासन ने विकास भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही एवं डीएम संजीव रंजन ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, डीडीओ शेषमणि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुंवर, राम जियावन मौर्या, दिलीप चतुर्वेदी, पीडी डीआरडीए नागेंद्र मोहन त्रिपाठी, डीआईओएस अवधेश नारायन मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे।
जन्मदिन पर सफाई
बिस्कोहर। भाजपा जिलामंत्री अजय गुप्ता ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत बिस्कोहर में सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मानाया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान की शुरुआत की गई। अब इस अभियान को लेकर पूरे देश में लगातार जागरुकता बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर विनोद यादव, प्रभू गुप्ता, आलोक, सुमित आदि मौजूद रहें।
ब्लॉकों पर स्वास्थ्य मेला आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत 18 सितंबर को भाजपा की तरफ से जिले के सभी 14 ब्लॉकों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ल ने बताया कि नौगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य मेले में सांसद जगदंबिका पाल, बर्डपुर में विधायक श्यामधनी राही, बांसी में विधायक जयप्रताप सिंह और डुमरियागंज में पूर्व विधायक राघवेंद्र भी मेले में शामिल होंगे।
हनुमान चालीसा पाठ कर की लंबी उम्र की कामना
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ ने कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं ने उनकी लंबी उम्र व यश वैभव की कामना करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। उनके जीवन को और ओजस्वी बनाने के लिए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता कृपाशंकर त्रिपाठी धर्माचार्य प्रमुख, अनिल विश्वकर्मा महामंत्री विधि प्रकोष्ठ, जय प्रकाश महामंत्री, जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

ब्लॉक में लगाई चित्र प्रदर्शनी
खेसरहा। ब्लॉक सभागार में शनिवार को विधायक जय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को नई दिशा दी है। हमारी सामरिक शक्तियों में भी वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा, बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय, प्रमुख के प्रतिनिधि केशभान राय, जोगी बाबा समेत प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed