फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider one killed, one injured in collision with vehicle

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक जख्मी

Tue, 29 Oct 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider one killed, one injured in collision with vehicle
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर मंगलवार को बुढ़नईया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा जख्मी हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र लमती निवासी रामकेवल (35), रामलगन उर्फ सोनू (35) पुत्र बेचन दोनों शोहरतगढ़ लक्ष्मीजी की मूर्ति को लाने के लिए गए थे। आते समय यह दोनों चेतिया मार्ग पर बुढ़नईया गांव के पास जैसे ही पहुंचे थे कि इनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों लोग गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शोहरतगढ़ थाना के हेड कांस्टेबल कैलाश नाथ यादव एवं कांस्टेबल शुशील कुमार यादव दोनों को दवा के लिए शोहरतगढ़ सीएचसी भेजवाया। जहां पर डाक्टर ने इन दोनों को देखकर रामकेवल (35) को मृत्यु घोषित कर दिया। रामलगन की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि बुढ़नईया गांव के पास बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। जिसमें एक की मृत्यु हो गई है तथा एक घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed