फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies after colliding with e-rickshaw

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with e-rickshaw
खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा फकीरी राय में मृतक के घर पर लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। क्षेत्र के बांसी खलीलाबाद मार्ग पर पचमोहनी गांव के पास सोमवार रात बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा फकीरी राय निवासी सीताराम (32) सोमवार रात नौ बजे ससुराल सुहई कनपुरवा गांव से घर जा रहे थे। वह अभी बांसी खलीलाबाद मार्ग पर स्थित पचमोहनी गांव के पास पहुंचे थे, तभी बेलौहा बाजार के तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट लग गई। जख्मी हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीताराम दो भाइयों में छोटे थे। वह बड़े भाई व पत्नी के साथ के साथ मुंबई में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

इनकी शादी बारह वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के सुहई कनपुरवा निवासी सुखराम प्रजापति के घर हुई थी। इनके दो बेटा व एक बेटी है। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के अंदर है। घर पर माता की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। उन्हें देखने के लिए दो दिन पहले आए थे। वह सोमवार को सुबह ससुराल के लोगों का हालचाल जानने सुहई कनपुरवा गए थे। रात में वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। सीताराम की मौत की खबर सुनते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। पति की मृत्यु की खबर सुनते ही मुंबई में रह रही पत्नी व बड़े भाई फ्लाइट से सुबह तक घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के मेमो व पंचायतनामा के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed