फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider collides with free animal, death

छुट्टा पशु से टकराया बाइक सवार, मौत

Sun, 29 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with free animal, death
छुट्टा पशु से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन

परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एनएच-730 स्थित मदरहिया गांव के पश्चिम सड़क पर बैठी छुट्टा पशु के टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मदरहिया गांव के पश्चिम एनएच-730 पर शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार युवक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गाय ने भी दम तोड़ दिया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वह सड़क पर रातभर पड़ा रहा है। रविवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने युवक की लाश को देखा। ग्रामीणों ने ढेबरुआ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश शुरू की तो विशाल यादव ने बताया मृतक श्याम संजीवन (25) पुत्र संतराम निवासी लौसा थाना शोहरतगढ़ उनका भाई है।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि मृतक ढेबरुआ थानाक्षेत्र के चरिहवां में बेकरी पर काम करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे विशाल की भाई श्याम संजीवन से मोबाइल पर बात हुई थी, उसने तुलसियापुर पहुंचने की बात कही थी। इस संबंध में एसएचओ ढेबरुआ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed