फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bike rider beaten

बाइक सवार को दौड़ाकर पीटा, जख्मी

Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bike rider beaten
बाइक सवार को दौड़ाकर पीटा, जख्मी
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के खड़वा तिराहे पर हुई मारपीट
पुलिस ने कराया मेडिकल, दर्ज होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के खड़वा चौराहे पर चार पहिया और बाइक से आए कुछ लोगों ने बाइक सवार एक युवक को दौड़ाकर पीटा। मौके से गुजर रही पुलिस ने उसे बचाया, लेकिन तब तक हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

क्षेत्र के भिपटपरा गांव निवासी फरीद अहमद (40) सोमवार को घर से मुख्यालय की ओर से बाइक से आ रहे थे। उनका आरोप है कि वह क्षेत्र के खड़वा चौराहे पर पहुंचे थे कि तभी बोलेरो और बाइक से आए कुछ लोगों ने रोक लिया। जब तक कुछ समझ पाते तबतक लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और पिटाई शुरू कर दी। दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव की कोशिश करते कि मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस को देखकर हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस उनको लेकर अस्पताल ले गई और इलाज करवाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल लोटन अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed