फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bhakuyu performed at CHC Gate

सीएचसी गेट पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 01 Dec 2020 07:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Bhakuyu performed at CHC Gate
बांसी तहसील के तिलौली में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीएचसी गेट पर भाकियू ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही का लगाया आरोप
मांगें पूरी नहीं होने पर किसान पंचायत लगाने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धान खरीद में लापरवाही के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिलौली बाजार सीएचसी गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। जिम्मेदारों को चेताया कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो किसान पंचायत लगाई जाएगी। जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि धान खरीद में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जब किसान केंद्रों पर पहुंचते हैं तो उन्हें कमियां पर बताकर लौटाया जा रहा है। उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। अगर धान क्रय केंद्र संचालक किसानों की समस्या को नहीं माने तो यूनियन मजबूर होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। तहसील अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि क्रय केंद्र के संचालकों के मनमानी की देन है कि आज किसान अपनी उपज को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। कहा कि धान क्रय केंद्र के संचालक सरकारी समर्थन मूल्य से कम रुपयों में किसानों का धान खरीद रहे हैं। कहा कि अगर किसानों का शोषण जल्द बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनिल मौर्य, अरविंद चौधरी, बिंदा पांडेय, रामानंद राय, सबलू खान, सच्चिदानंद और प्रदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed