फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bhakiu protested in siddharthnagar

समस्याओं के निदान तक जारी रहेगा आंदोलन: भाकियू

Tue, 13 Oct 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protested in siddharthnagar
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
समस्याओं के निदान तक जारी रहेगा आंदोलन: भाकियू
विज्ञापन

भाकियू (आ) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खाद-बीज की उपलब्धता, खरीद केंद्रों की सक्रियता और गांवों में विकास कार्यों की जांच कराने समेत अन्य मांगों की निदान के लिए भाकियू (आ) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि समस्याओं के निदान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिलदेव राय ने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद समस्याओं के निदान में शासन की ओर से कोई रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों पर किसानों के केसीसी बनाने के दौरान बैंक शाखा में धनउगाही की जा रही है। उन्होंने भारत सरकार के किसान विरोधी तीन अध्यादेश को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी स्वरूप देने, कांट्रैक्ट फार्मिंग को भारतीय कृषि से नहीं जोड़ने, उसका क्षेत्र में इंडिया मार्क हैंडपंप को ठीक कराने, पात्रों को पशु शेड का आवंटन करने व इस कार्य में भ्रष्टाचार रोकने, डॉयल 112 के कर्मियों द्वारा पीड़ित पक्षों से धनादोहन रोकने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद 20 बिंदुओं संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान राजकुमार पांडेय, हरिप्रसाद शुक्ल, अनिल कुमार राव, पंकज वर्मा, फागू गुप्ता, इंद्रजीत दूबे, भोली यादव, सुदामा देवी, नंदलाल कौशिक, मीना देवी, बलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम को दिया ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला सचिव अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में डीएम को पत्रक देकर आठ बिंदुओं संबंधी समस्याओं के निदान की मांग की। उन्होंने पराली निस्तारण के लिए किसानों का उत्पीड़न न किए जाने और बिजली कर्मियों द्वारा किसानों को परेशान करने एवं कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र चौधरी, पवन श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, मो. मुनीफ, मो इस्लाम, रामफेर, देवेंद्र और रामकुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed