{"_id":"5fa03f6b8ebc3e9c0031e00c","slug":"bhakiu-protested-in-collectorate-siddharthnagar-news-gkp3717864109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को कर्जदार बना रहीं बीमा कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को कर्जदार बना रहीं बीमा कंपनियां
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कर्जदार बना रहीं बीमा कंपनियां
भाकियू (अराजनैतिक) ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कार्यरत बीमा कंपनी ने किसानों की अनुमति के बिना ही केसीसी धारकों के खाते से प्रीमियम काट लिया है, जिससे किसानों के उपर कर्ज का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। यह आरोप भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने लगाए। वह भाकियू की ओर से कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने में बोल रहे थे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की।
भाकियू नेता नरसिंह पांडेय ने मांग की कि प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाए, गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल 450 रुपये किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार की तरह प्रदेश के किसानों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने की मांग की। राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि घर-घर जाकर किसानों से धान की खरीद की जाए। जिले के सभी न्याय पंचायतों में रवी गोष्ठी आयोजित कर दलहनी आदि फसलों की बुवाई के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। डीएम को दिए ज्ञापन में सात नए धान क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की गई। इस दौरान पवन श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, सुखदेव, मोहम्मद इस्लाम, भारत किसान, राजेंद्र चौधरी, सूर्य नरायन यादव, रामफेर, चंद्रप्रकाश और विंदा पांडेय आदि मौजूद रहे।