फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Before the rains, there will be relief from potholes on Naveen Mandi Marg

Siddharthnagar News: बरसात से पहले नवीन मंडी मार्ग के गड्ढों से मिलेगी निजात

Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Before the rains, there will be relief from potholes on Naveen Mandi Marg
जर्जर और गढ्डे में तब्दील शहर का नवीन मंडी मार्ग। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार नवीन मंडी रोड के गड्ढों से बरसात के पहले ही निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका 38 लाख रुपये की लागत इस मार्ग के क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हिस्से की चार सौ मीटर सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण करेगी। इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन एवं सिहेंश्वरी मंदिर जाने वाला नवीन मंडी मार्ग पिछले तीन वर्ष से टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग से प्रतिदिन सब्जी खरीदने वालों के अलावा मंदिर एवं रेलवे स्टेशन जाने वालों की अच्छी खासी तादाद है। जबकि इसी सड़क से नवीन मंडी में फल एवं सब्जी लदे बड़े वाहन भी गुजरते है। दो वर्ष पूर्व तक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह सड़क पीडब्लूडी के अधीन थी। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र में आने के बाद भी इस सड़क का मरम्मत नहीं हो सकी थी। इस टूटी सड़क के गड्ढों के बीच निकली सरिया से पैदल, साइकिल, बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चालकों को हादसे का डर सताता रहता था। बारिश में गड्ढों में जलभराव से भी लोगों को सांसत झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी राकेश, विवेक व गुड्डू शुक्ल का कहना है कि सड़क निर्माण होने से स्थानीय निवासियों के साथ ही राहगीरों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नालियों के निर्माण से होगा सुचारू होगी जलनिकासी
नवीन मंडी मार्ग पर क्षतिग्रस्त एवं सकरी नालियों के कारण जलनिकासी में दिक्कत होती है, अब नई सिरे से नाली के निर्माण से जलभराव से निजात मिलेगी। इससे मोहल्ला समेत वन विभाग परिसर से भी जलनिकासी की उम्मीद जगी है। वहीं लोगों का कहना है कि जलभराव से निजात मिलने से सड़क टूटने का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन के लिए बनाना होगा वैकल्पिक मार्ग
नगर पालिका के ईओ मुकेश कुमार चौधरी का कहना है कि नवीन मंडी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए टेंडर हो चुका है, जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान मार्ग बंद होने से नवीन मंडी तक जाने के लिए कम से कम 10 दिन तक पैदल व वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed