{"_id":"5d1a3c138ebc3e3ceb61cc68","slug":"beat-for-property-siddharthnagar-news-gkp312300761","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बंटवारे को लेकर मारपीट, चार घायल, एक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बंटवारे को लेकर मारपीट, चार घायल, एक पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बंटवारे को लेकर मारपीट, चार घायल, एक पर केस
जोगिया क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर हुआ हादसा
घायल अस्पताल में भर्ती, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। जोगिया थानाक्षेत्र के जोगिया चौराहा निवासी चार भाइयों के बीच घर बंटवारे को लेकर सोमवार को मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर और एक पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जोगिया चौराहा निवासी राजकुमार आदि भाइयों के बीच घर बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सोमवार को राजकुमार का भतीजा राजेश कुमार ने कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। उसने लोहे के रॉड से हमला कर चाचा राजकुमार (18), दादी दिव्या (57), चाचा रामलाल (40) व झगड़ा छुड़ाने आई अपनी मां विंद्रावती (40) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी जोगिया में भर्ती कराया और राजेश कुमार पर केस दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष जोगिया गोपाल स्वरूप बाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।