फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bar Election: All papers were valid after investigation, no returns were found

बार चुनाव : जांच में सभी पर्चे वैध, नहीं हुई कोई वापसी

Wed, 13 Mar 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bar Election: All papers were valid after investigation, no returns were found
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम निर्देशन पत्रों का दाखिला मंगलवार तक हुआ एवं पर्चों की जांच व वापसी बुधवार को था। पदाधिकारियों के निहित 22 पदों के सापेक्ष कुल 39 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। पर्चों की जांच एवं सुधार में सभी के पर्चे दुरुस्त पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापसी नहीं किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि बार संघ के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार व मंगलवार को पर्चा दाखिल हुआ है।
विज्ञापन

बार के कार्यकारिणी के लिए कुल 22 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 41 पर्चों की बिक्री हुई थी, लेकिन मात्र 39 प्रत्याशियों ने ही पर्चा दाखिल किया। दाखिल सभी पर्चे पूर्ण रूप से वैध करार दिए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपनी प्रत्याशिता वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


आठ पदों पर नहीं होगा चुनाव, सात होंगे निर्विरोध

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों एवं संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन के पदों पर अन्य प्रत्याशियों के न होने से इन पदों पर चुनाव नहीं होगा। इन पदों पर जिन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन पद पर आलोक रंजन उपाध्याय सहित सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों पर कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, गिरीश कुमार पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन परिणाम के वक्त घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे प्रत्याशी

सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध होने के बाद जिन पदों पर लड़ाई नहीं है उन्हें छोड़कर शेष पदों के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाते हुए जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।


इनके प्रत्याशियों के बीच होनी है चुनावी लड़ाई
अध्यक्ष पद पर इंदु कुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जय प्रकाश मिश्र, नवनीत कुमार द्विवेदी, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद पाठक, अंजनी कुमार दुबे, नरेंद्र कुमार भार्गव। महामंत्री पद पर दिव्य प्रकाश शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, अजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कैलाश नाथ गिरि, पवन चन्द्र शुक्ल, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कुमार मिश्र के बीच। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार उपाध्याय एवं जय प्रकाश शुक्ल के बीच। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्रा एवं रविशंकर शुक्ल। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद के लिए धर्मेंद्र पाल, प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी के बीच, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए द्विजेन्द्र कुमार पांडेय एवं अमित कुमार दुबे के बीच। तथा सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए मतिउल्लाह चौधरी, संकटा पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, शिवनाथ यादव, राहुल चौधरी, रविशंकर तिवारी, संतोष कुमार मिश्र चुनावी संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed