फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bansi

संदिग्ध हाल हियुवा नेता के पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश

Tue, 04 Feb 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bansi
हियुवा नेता की पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के टेकघर मोहल्ले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के टेकघर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह हियुवा नेता के पत्नी की संदिग्ध हाल में घर में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकती लाश मिली। सीओ इटवा की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मायकेवालों को भी घटना की जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार कृष्णानगर (नेपाल) निवासी रूबी (35) की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के टेकधर मोहल्ला निवासी अजय वर्मा (जिला उपाध्यक्ष हियुवा) के साथ 17 वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह रूबी ने बच्चों को टिफिन तैयार कर स्कूल भेजा था। अजय के मुताबिक वह घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। शक होने पर आवाज दी तो काई आवाज नहीं आई। इसके बाद बगल में स्थित मकान में छत के रास्ते घर में आया और सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंचे तो देखा उनकी पत्नी कुंडे से लटकी थी। इसके बाद मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी और बांसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया और शव को फंदे से उतरवाया गया। शव का पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसकी जानकारी मायकेवालों को भी दे दी गई है। गौरतलब है कि रूबी और अजय के चार बच्चे हैं। इसमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा सिद्धांत 4 वर्ष का है। बड़ा बेटा रजत 15 वर्ष, रागिनी 13 वर्ष और सिद्धी आठ वर्ष की है। मां की मौत पर चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed