फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bag full of Rs 5 lakh snatched from pickup driver

Siddharthnagar News: पिकअप चालक से पांच लाख रुपये से भरा बैग झपटा

Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bag full of Rs 5 lakh snatched from pickup driver
- इटवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का बताया जा रहा है मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कस्बे में बलरामपुर से चीनी लादकर आए पिकअप चालक से सोमवार को सरेराह बदमाश पांच लाख चार हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। वहीं, वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बलरामपुर निवासी पिकअप चालक नईम बलरामपुर के ही राकेश की चीनी लादकर बढ़नी मार्ग पर स्थित बड़ी मस्जिद के सामने सुभाष चंद गुप्ता के गोदाम में लगभग 11 बजे उतारकर पिकअप बढ़नी मार्ग पर ही बड़ी मस्जिद के उत्तर गड्ढे के पास खड़ी कर दी। पिकअप खड़ी करने के बाद चालक व्यापारी से चीनी का मूल्य झोले में रखकर पिकअप की तरफ चला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उचक्के यहीं से चालक के पीछे लग गए। चालक दुकान से लगभग सौ मीटर दूर खड़ी पिकअप पर पहुंचकर रुपयों से भरा बैग लेकर बैठ ही रहा था कि पीछे-पीछे चल रहा उचक्का रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। बताया जाता है कि 55वर्षीय चालक ने झपटमार का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन वह असफल रहा। दिन में सरेराह हुई इस झपटमारी से कस्बे के कारोबारियों में भय है। वारदात की सूचना पर पहुंचे चेयरमैन विकास जायसवाल ने किराना व्यवसायी को ढांढस बंधाया और शीघ्र उचक्के के पकड़े जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि चालक रुपये से भरा बैग केबिन में रखकर डाला बंद करने पिकअप के पीछे चला गया। लौटकर केबन में आया तो रुपये से भरा बैग गायब था। इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed