फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   avoid reumour of child steal

बच्चा चोरी की अफवाह से बचें, पुलिस की मदद करें

Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
avoid reumour of child steal
प्राथमिक विद्यालय देवरिया में नागरिकों के साथ बैठक करते एसओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बच्चा चोरी की अफवाह से बचें, पुलिस की मदद करें
विज्ञापन

बांसी। बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवरिया में ग्राम प्रधान व नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति और महिलाएं सम्मिलित हुईं। उन्होंने बच्चा चोरी की अफवाह से बचने और पुलिस की मदद करने की अपील की।

कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी लोगों को शासन के आदेशों निर्देशों से अवगत कराया। लोगों से साइबर ठगी तथा बच्चों के संबंध में फैल रही अफवाहों से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने दुर्गा पूजा, दशहरा, अपराध एवं महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी। साथ ही बचाव के लिए सरकारी नंबरों से सबको अवगत कराया। इस दौरान एसआई आरपी सेंगर, नागेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामजादा यादव, रामचंद्र यादव, विजय प्रकाश, राजेंद्र यादव, घनश्याम राय, आरक्षी राजमणि गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed