फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   avairness of right to students

छात्रों को अधिकारों के प्रति जागरुक किया

Sat, 10 Aug 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
avairness of right to students
छात्रों को अधिकारों के प्रति जागरुक किया
विज्ञापन

फोटो-
विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित हुआ सेल्फी विथ कैंपस कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 10 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान सेल्फी विथ कैंपस के तहत बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों को जागरुक किया गया। विद्यालय की छात्रा ममता गुप्ता को विद्यालय यूनिट का अध्यक्ष व शिवबचन यादव को मंत्री नियुक्त किया गया।
विद्यार्थी परिषद के प्रांत मीडिया प्रभारी शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। ज्ञान-शील-एकता के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखकर विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता पढ़ाई के साथ-साथ देश व समाज के लिए कार्य करता है। प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने आसपास के बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सेल्फी लिया। इस मौके पर निशा यादव, रंजना मौर्या, सुषमा यादव, रागिनी यादव, अंशू अग्रहरि, सुमन अग्रहरि, शालिनी शुक्ला, पिंकी चौधरी, प्रिंस कुमार, आकाश पांडेय, राहुल चौहान, यशवंत सिंह और महेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

देश के लिए काम कर रही अभाविप
फोटो-
सेल्फी विथ कैंपस यूनिट के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी अभियान सेल्फी विथ कैंपस यूनिट के तहत शनिवार को चौधरी सुभाषचंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुडनइया पकड़ी एवं बीपीसी पब्लिक स्कूल कार्यक्रम हुआ। अभाविप के प्रांत मीडिया प्रमुख शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद के ज्ञान शील एकता के ध्येय वाक्य को जीवन में उताकर निस्वार्थ भाव से पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही देश, समाज व छात्रों के हितों के लिए कार्य करना चाहिए। देश समाज के लिए कार्य करती हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी कहा कि अभाविप शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते हुए सुधार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर गतिशील है। एबीवीपी के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। बीपीसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी, प्रधानाचार्य अजय यादव, रामनाथ वर्मा, उदय भान साहनी, कृष्ण कांत त्रिपाठी, विवेक कुमार, रोहित, छात्र अजय चौरसिया, अमरेश सिंह, मनीष वर्मा, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed