फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Audahi Kala and Kamhariya team won the match

Siddharthnagar News: औदही कला व कम्हरिया की टीम ने जीते मैच

Fri, 09 Feb 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Audahi Kala and Kamhariya team won the match
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाक के झरुआ में जेसीसी क्रिकेट क्लब झरुआ के तत्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन औदही कला व कम्हरिया की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में जगह बनाई। औदही कला के विशाल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 रनों की पारी खेली। उसे मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के छठवें दिन का पहला मैच औदही कलां व अमहवा के बीच खेला गया। औदही कला की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जवाब में अमहवा की टीम निर्धारित आठ ओवर की समाप्ति पर नौ विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई। इस रोमांचक मुकाबले में चार रन से औदही कला ने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। औदही कला के विशाल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बेनीनगर व कम्हरिया के बीच खेले गए दूसरे मैच में बेनीनगर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 5 विकेट पर 95 रन बनाए। जवाब में कम्हरिया की टीम 8 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत ली। मैन ऑफ द मैच परवेज खान को दिया गया। मुख्य अतिथि जेई राकेश प्रसाद ने पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप जायसवाल, जेसीसी अध्यक्ष नूर मोहम्मद, अजहर अली, धर्मेंद्र जायसवाल, विनय जायसवाल, राजेन्द्र चौधरी, उमाशंकर, मनीष, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed