फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Audacity: Two youths were tied to a tree and beaten, people became spectators.

दुस्साह : दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, तमाशबीन बने लोग

Thu, 07 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Audacity: Two youths were tied to a tree and beaten, people became spectators.
पेड़ से बांधे हुए दो युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल। 
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव का मामला, दो दिन पहले बरात में हुई कहासुनी के खुन्नस में पेड़ से बांधने और पीटने की चर्चा
विज्ञापन


भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव में दुस्साहस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें यहां दो युवकों पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है। पेड़ में बंधे युवकों और पिटाई करने वालों के बीच तकरार भी हो रही है और यहां पुलिस भी मौजूद है। विवाद के पीछे दो दिन पहले गांव में बरात के दौरान हुए विवाद कारण बताई जा रही है। वहीं, पिटाई के वक्त लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पीड़ित युवक की मां सलीमुननिशा पत्नी अनीश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा जावेद (22) और भांजा अरबाज (24) डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंगराव से सरोथर कठौतिया गांव आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में दोनों को रोक लिया और जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को पेड़ में बांधकर लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की। इसमें जावेद और अरबाज को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

---

दो दिन पहले हुई थी मारपीट की घटना

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव में दो युवकों के पेड़ बांधकर पीटने की घटना के दो दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक यह कह रहा है कि इसने हमें मारा था, जबकि मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। वहीं, एक अन्य युवक यह भी कहते नजर आ रहा है कि दो दिन पहले जब हम तुम्हारे यहां गए थे, तब तुम लोगों ने हमें मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते फिर कहासुनी और झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने युवक को पेड़ से बांध दिया, ताकि वह मौके से भाग न सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर मामले में पूछताछ की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed