{"_id":"5b099d864f1c1b946e8b4d1e","slug":"ashish-durga-and-neha-have-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष, दुर्गा व नेहा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष, दुर्गा व नेहा ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल मसिना में खुशी मनाते इंटर के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सीबीएसई 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। विद्यालय के आशीष यादव, दुर्गा शंकर त्रिपाठी व नेहा चौहान ने जिले में बाजी मारी। वहीं, सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थी भी अव्वल रहे।
सीबीएसई 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम से जहां सफल विद्यार्थी प्रसन्नता से खिल उठे वहीं, शिक्षकों व अभिभावकों में भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफल छात्रों को प्रधानाचार्यों ने मिठाई खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना के आशीष यादव ने 93.8 फीसद, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने 93 फीसदी, नेहा चौहान ने 90.4 फीसदी, शिवांगी मिश्रा 90.2 फीसदी, प्रांजल श्रीवास्तव ने 89 फीसदी, शिव प्रकाश ने 88.2 फीसदी, चंदन कुशवाहा ने 88, शिवांश जायसवाल 84, आफताब अहमद 84 फीसदी अंक प्राप्त किया है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुशीला सिंह ने सफल परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल में 140 परीक्षार्थी शामिल थे। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कामख्या सिंह, विश्वबंधू दुबे समेत सभी शिक्षकों की मौजूदगी रही। दूसरी ओर सेंट्रल एकेडमी पकड़ी के शिविका द्विवेदी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा काजल सिंह ने 70.1, अरबाज खां 62, अभिषेक जायसवाल 61.2, अक्षा 50.4 फीसदी अंक पाकर अव्वल रहे। विद्यालय के प्रबंधक जेपी तिवारी ने सफल छात्रों को बधाई दी।