फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   As soon as it rains, water overflows from the drains.

Siddharthnagar News: बारिश होते ही नालियों से ओवरफ्लो हो जाता है पानी

Thu, 07 Sep 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
As soon as it rains, water overflows from the drains.
खेसरहा क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर सड़क बनाई गई नाली अनुपयोगी साबित हो रही है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर सड़क के बगल में बनाई गई नाली बेमतलब साबित हो रही है। लोगों को इस नाली से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

क्षेत्र के नालियों में गंदा पानी एवं कूड़ा जमा होने से दुर्गंध आती है, जिससे यहां संक्रामक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। सकारपार चौराहे पर दस वर्ष पूर्व बांसी-धानी सड़क के दोनों बगल में पीडब्ल्यूडी से जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण हुआ है, जिसे पश्चिम तरफ नहर में मिलाया गया है। लेकिन कई जगह नाली में मिट्टी पट जाने की वजह से नाली के पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। बरसात के समय नाली का पानी ओबर फ्लो होकर दुकान एवं घर के अंदर पहुंच रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



नाली के जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। विभाग ने अधूरा नाली निर्माण किया था। इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी से की गई। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

नंदलाल चौबे



----------

नाली में कई जगह मिट्ठी पाट दी गई है, जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है। कूड़ा करकट इन्हीं नालियों में सड़ने से दुर्गंध आती है। साफ सफाई नही होने से संक्रामक बीमारी होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन




पप्पू अग्रहरि



----------

वर्जन



जानकारी नही थी, जल्द ही नाली का निरीक्षण कराकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा और नाली को साफ कराकर उसमें पानी क बह बनाया जाएगा। नालियों पर ढक्कन लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीके राय, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी



-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed