फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   arrest,doctor,beat

घर में घुसकर चिकित्सक को पीटा, दो गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
arrest,doctor,beat
मुड़िला गांव का मामला, पीएचसी बढ़नी में पीड़ित चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र के मुड़िला गांव में सोमवार रात कुछ लोगों ने एक चिकित्सक के घर में घुसकर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। चिकित्सक ने अपनी तहरीर में चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बढ़नी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार तिवारी सदर थानाक्षेत्र के मुड़िला गांव में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात जोगिया सीएचसी में संविदा पर तैनात बीपीएम अनस अंसारी, डीईओ शत्रुहन यादव व दो अज्ञात समेत चार लोगों ने उनके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूसों से मारापीटा। इससे उन्हें काफी चोट आई। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत चार पर केस दर्ज करते हुए चिकित्सक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद दोनों आरोपी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसओ आरबी सिंह ने बताया कि चिकित्सक के साथ मारपीट मामले में केस दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में जोगिया सीएचसी पर तैनात थे चिकित्सक
डॉ. श्रवण कुमार तिवारी बढनी से पूर्व जोगिया सीएचसी पर तैनात थे। जहां मारपीट में आरोपित संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनस अंसारी व शत्रुहन यादव उनके साथ कार्य करते थे। वहां किसी मामले की जांच को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। यह घटना इसी से जोड़कर देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed