{"_id":"5fa03eb78ebc3e9b7c13c07a","slug":"apana-dal-s-celebrated-patel-jayanti-siddharthnagar-news-gkp371786082","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का अहम योगदान
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के रमवापुर गांव के राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह का स्वागत करते अपना दल के का?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का अहम योगदान
खेसरहा क्षेत्र के रमवापुर गांव में अपना दल एस ने मनाई सरदार पटेल की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। सरदार पटेल ने अखंड भारत बनाया लेकिन हमने जातियों में बंटकर उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया, जाति प्रथा को खत्म कर हम देश को विकसित व मजबूत बना सकते है। ये बातें अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह ने कहीं।
वह सोमवार को खेसरहा क्षेत्र के रमवापुर गांव के एक महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग व किसानों के सम्मान की लड़ाई जनता दल एस लड़ रही है। विधायक डॉ. लीना तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शोषित, मजदूरों, किसानों के स्वाभिमान व सम्मान की आवाज थे। सरदार पटेल ने आजादी के बाद सैकड़ों रियासत मे बंटे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। विधायक व युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि अपना दल एस की स्थापना डॉ. सोनेलाल पटेल ने सरदार पटेल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया था। विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग अभी तक अपनी ताकत को नही समझ पाया है। इस वर्ग के लोग एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़े और अपनी ताकत का एहसास कराएं। कार्यक्रम आयोजक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को उमेश शुक्ला, अंजली चौधरी आदि ने संबोधित किया।
---------------
छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
राम अछैबर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अपना दल एस द्वारा आयोजित सरदार पटेल की जयंती समारोह में डी फार्मा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें अजय कुमार गुप्ता, रंजनी विश्वकर्मा व तबस्सुम को विधायक डॉ. लीना तिवारी, विधायक अमर सिंह, विधायक राहुल प्रकाश कौल, अजय प्रताप सिंह व हेमंत चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।