फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anti Romeo squad team inactive...crowds harassing girl students

Siddharthnagar News: एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम निष्क्रिय...छात्राओं को परेशान कर रहे शोहदे

Thu, 01 Aug 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo squad team inactive...crowds harassing girl students
- बांसी कस्बे के विद्यालय से आने-जाने वाली छात्राओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताई पीड़ा
विज्ञापन

- पढ़ाई छूटने की डर से पीड़ित छात्राएं किसी से नहीं कर रही हैं शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम की निष्क्रियता के कारण छात्राओं को शोहदे परेशान कर रहे हैं। स्कूल से आने-जाने के दौरान छेड़खानी का शिकार हो रही छात्राएं चुपचाप इसे बर्दाश्त कर रही हैं। बांसी तहसील के अंतर्गत तिलक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रतन सेन इंटर कॉलेज तथा रतन सेन महाविद्यालय के साथ-साथ अन्य विद्यालयों का संचालन होता है। विद्यालय के गेट तथा आसपास की सड़कों पर दर्जनों मनचले युवक छात्राओं को छेड़ते रहते हैं, उन पर फब्तियां कसते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के भाव भंगिमाओं से अभद्रता करते रहते हैं।
संकोचवश पीड़ित लड़कियां परिजनों और विद्यालय के शिक्षकों से इसका जिक्र नहीं करती हैं। एक विद्यालय की छात्रा ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि हम लोग जब भी विद्यालय आते-जाते हैं तो कुछ लड़के बाइक से कभी आगे तो कभी पीछे तमाम प्रकार की टिप्पणी करते हुए चलते रहते हैं। यह पूछने पर कि इसकी शिकायत क्यों नहीं करती हो तो उसने बताया कि हमारे परिवार में पिताजी और भाई बाहर रहते हैं घर पर मां और बहन हैं यह सोच करके कि अनावश्यक रूप से हमारे कारण विवाद की स्थिति आ जाएगी। हमारा पढ़ना भी बंद हो जाएगा। इस नाते हम किसी से कुछ नहीं कहते हैं। एक अन्य बालिका ने बताया कि ऐसे मनचलों की आदत ही है कुछ ना कुछ कमेंट करने की, हम अगर इन्हीं सबके पीछे पड़े रहेंगे तो हमारी पढ़ाई-लिखाई चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस टीम हमेशा ऐसे लड़कों व शरारती तत्वों पर निगाह रखती है। शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है। इस प्रकरण पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed