फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   answer

बच्चों से ठीक जवाब न मिलने से संयुक्त कृषि निदेशक नाखुश

Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
answer
बच्चों से ठीक जवाब न मिलने से संयुक्त कृषि निदेशक नाखुश
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल ने ब्लॉक के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण
महुआरा प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस वितरण और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए शुक्रवार को संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल बदरे आलम ने डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह राजकीय कृषि बीज भंडार और उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम द्वारा संचालित बीज विद्यायन संयंत्र की भी जांच की।

सुबह करीब 11 बजे संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल बदरे आलम सबसे पहले महुआरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। ड्रेस वितरण की जानकारी ली। विद्यालय में कम उपस्थिति और बच्चों से सवाल पूछने पर ठीक जवाब न दे पाने पर शिक्षकों पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह सिकहरा कोहड़ा स्थित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय पर पहुंचे। शिक्षकों से कहा कि अवकाश के बाद सभी गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से मिल बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। वह बीआरसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय को भी चेक किया। कहा कि शासन के निर्देश पर विद्यालयों की जांच की जा रही है। तैनात कर्मचारियों से कहा कि गेहूं की फसल की बुवाई के पहले डुमरियागंज में संशोधित किए जा रहे गेहूं की प्रजाति एचडी 2967 और डीवीडल्लू 88 के बीज तैयार कर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में आवंटित राजकीय भंडारण तक पहुंचा दिए जाएं। इस दौरान मिर्जा महबूब, आबिद रिजवी, बीएन वर्मा, एसके गौरी, रंगीलाल गुप्ता, तेज बहादुर, रामकिशोर, रामरत्न, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed