{"_id":"5a258a604f1c1b9f678bf564","slug":"anger-by-rigging-in-mnrega-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य में धांधली से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्य में धांधली से गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
देवलथल-कनालीछीना मार्ग इस तरह टूट गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली भी निराली है। मनरेगा योजना की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। कागजों में रोजगार दिवस का सृजन कर मशीनों से काम हो रहा है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से सिल्ट सफाई कार्य में हो रहे सरकारी धन का बंदरबाट हो रहा है। वहीं, जॉबकार्ड धारकों में नाराजगी व्याप्त है।
जिले के उत्तरी छोर पर स्थित जमींदारी नहर प्रणाली में नहरों का जाल बिछा है। कई वर्षों से उपेक्षित इस नहर प्रणाली में सिल्ट सफाई का कार्य सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड की ओर से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बजहा सागर से निकली ग्राम हसनापुर तक जाने वाली नहर के सिल्ट सफाई का काम हो रहा है। मनरेगा योजना से 15 किलोमीटर के इस काम को ठेकेदार ने मशीनों से महज दो दिनों में पूरा कर दिया। काम के नाम पर केवल नहर की ऊपरी सतह की मिट्टी को हटाया गया। इसको लेकर क्षेत्रीय जॉबकार्ड धारकों ने नाराजगी व्यक्त की। जॉबकार्ड धारक रामनाथ, सुकई, रामराज, गौरीशंकर, नंदलाल प्रजापति, दिनेश, अशोक, प्यारेलाल, मतीउल्लाह, अतीकुर्रहमान आदि ने प्रशासन से प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में एई ड्रेनेज खंड रॉयजादा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।