{"_id":"5fb6a6bb8ebc3edc1f664c57","slug":"an-old-woman-died-in-miserable-conditions-siddharthnagar-news-gkp3737583102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में वृद्ध महिला की मौत
बर्डपुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बर्डपुर भवन के बरामदे में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध महिला मृत हाल में मिली। केंद्र प्रभारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बर्डपुर साधन सहकारी समिति के बरामदे में वृद्धा पड़ी मिली। लोगों ने उसको जगाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला एक हफ्ते पूर्व ही सड़क पर पार करते समय किसी वाहन की टक्कर में घायल हो गई थी। इसके बाद से वह बरामदे में आकर रुक गई थी। कोई उसका उपचार भी नहीं करवाया। इस बीच बुधवार रात महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष मोहाना दिनेश चौधरी ने पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। संवाद