{"_id":"5e136eb38ebc3e87e201024b","slug":"amnulence-workers-protested-siddharthnagar-news-gkp336202541","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में एंबुलेंस कर्मियों ने प्रशासन को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में एंबुलेंस कर्मियों ने प्रशासन को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते एम्बुलेंस चालक
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
एंबुलेंस कर्मियों ने प्रशासन को सौंपा मांगपत्र
जिला इकाई ने अतिरिक्त एसडीएम को मांगों के समर्थन में दिया ज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई ने भी मांगों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मांगों पर ध्यान न दिए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में छह सूत्री मांगपत्र अतिरिक्त उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा। मांगपत्र में जिन समस्याओं का जिक्र किया गया, उनमें एंबुलेंस कर्मचारियों व सेवा प्रदाता कंपनी के मध्य हुए समझौते न मानते हुए ओवर टाइम वेतन का भुगतान न करना तथा वेतन असमय व कटौती पूर्ण देना, एंबुलेंस की संख्या के अनुसार कर्मचारियों की संख्या केेे पूर्ण न करना, जिससे कर्मचारियों द्वारा मानक समय से अधिक ड्यूटी करना, अधिकारियों द्वारा मौखिक रूप से फर्जी केस का दबाव बनाना तथा एंबुलेंस न चलने की स्थिति में न होने पर भी केस कराने का दबाव बनाना, प्रदाता कंपनी द्वारा भर्ती के नाम पर चालक से 25 हजार व मेडिकल टेक्नीशियन से 50 हजार रुपये की डीडी वसूल करना, प्रदाता कंपनी द्वारा प्रदेश भर में लगभग 30 प्रतिशत आपातकालीन एंबुलेंस को नाइट ऑफ करना, पीएफ व ईएसआई का पैसा समय पर न जमा करना प्रमुख बिंदु हैं। अंत में मांगों पर न्याय दिलाने का अनुरोध किया, अन्यथा कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष दयाशंकर वर्मा, जिला सलाहकार रवि दुबे, कार्यालय प्रभारी मनोज पांडेय, महामंत्री अंकित पांडेय उपस्थित रहे।
आठ से हड़ताल पर रहेंगे रसोइया
सिद्धार्थनगर। मिड-डे-मिल रसोइया कर्मचारी यूनियन की कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को बैठक हुई। जिला संयोजक विजयनाथ तिवारी ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर आठ जनवरी से रसोइया हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि रसोइयों के नवीनीकरण को समाप्त किए जाने, पाल्य व्यवस्था बंद किए जाने, निजीकरण पर रोक लगाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ ही रसोइया भी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी से रसोइया मध्याह्न भोजन कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल में हिस्सा लेते हुए कलेक्ट्रेट में धरना में शामिल होंगे। इस दौरान श्यामलाल शर्मा, नौसाद अली, रामउजागिर मौर्या, इंद्रावती, कांती, विशाला, सीमा, गुजराती देवी, गीता व रीता आदि मौजूद रहे।