फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Amin Union encompass revenue collection

राजस्व संग्रह अमीन संघ ने दिया धरना

Thu, 29 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Amin Union encompass revenue collection
गुंडा एक्ट लगाने के खिलाफ प्रधानों ने प्रदर्शन किया।
सिद्धार्थनगर। संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाकर 2800 करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रमुख सचिव को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। समस्याओं के जल्द समाधान न होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्र ने कहा कि सरकार राजस्व संग्रह अमीनों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन व आंदोलन के बाद सरकार केवल आश्वासन देने का काम कर रही है। अभी तक एक भी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सामयिक के रूप में की गई सेवा को जोड़कर सेवा का लाभ दिया जाए और सेवानिवृत्तिक का भी लाभ दिया जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 किया जाए। शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए पूर्व की पदोन्नति व्यवस्था के तहत नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। संवर्ग पद नाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। वसूली मानक को समाप्त कर संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाए। कहा कि सभी को बाइक भत्ता दिया जाए, जिससे आने-आजे में आसानी हो सके।
विज्ञापन

समस्त संग्रह अमीनों द्वितीय प्रोन्नति वेतन दिया जाए। जिला महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिवपूजन यादव, सुकदेव यादव, शिवकुमार गुप्ता, रामनयन चौधरी, रवींद्र नाथ चतुर्वेदी, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश मिश्र, प्रहलाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed