{"_id":"614b70698ebc3efac72bacfc","slug":"allegation-of-kidnapping-and-religion-change-siddharthnagar-news-gkp4102154163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण, धर्म परिवर्तन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण, धर्म परिवर्तन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का अपहरण, धर्म परिवर्तन का आरोप
आरोपितों के परिजनों की गिरफ्तारी पर अपहरणकर्ताओं ने नाबालिग को छोड़ा
पीड़िता कीमां ने दी तहरीर, धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
पुलिस ने मामले में तीन नामजद के खिलाफ अपहरण और दलित उत्पीड़न का दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। साजिश के तहत एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे मुंबई पहुंचाने के लिए बस्ती लेकर पहुंच गए। जानकारी होने के बाद डुमरियागंज पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के परिजनों और सहयोगियों की गिरफ्तारी की तो अपहरणकर्ता नाबालिग को गांव लाकर छोड़ गए। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को थाने पर ले आने के साथ ही दो लोगों को थाने पर पूछताछ के लिए लाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को गांव के कुछ लोग मुंबई पहुंचाकर उसका धर्म परिवर्तन कराना चाह रहे थे। सोमवार देर शाम उसकी लड़की घर से गायब हो गई। जानकारी होने पर उसने थाने के साथ ही बेटी के अपहरण की सूचना क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस पीड़िता की मां के बताए आरोपियों के परिजनों के साथ ही कुछ आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को गांव लाकर छोड़ दिया। घर आने के बाद पीड़िता ने घटना मां-बाप को बताई। जिस पर पुलिस नाबालिग को थाने लाकर पूछताछ करने लगी। साथ ही मामले में दो आरोपियों को थाने पूछताछ के लिए ले आया गया। पीड़िता की मां ने बेटी का धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी थाने पहुंचकर मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेष सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को थाने पर पूछताछ के लिए लाया गया है। पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे की धाराओं में बदलाव होगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।