{"_id":"618d526d810443293c48cdc3","slug":"all-departments-should-submit-the-outstanding-electricity-bill-dm-siddharthnagar-news-gkp416001667","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिजली बिल जमा कराएं सभी विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिजली बिल जमा कराएं सभी विभाग : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिजली बिल जमा कराएं सभी विभाग : डीएम
सिद्धार्थनगर। विकास कार्यों एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए डीएम दीपक मीणा ने आंबेडकर सभागार में बैठक की। उन्होंने कार्यालयों के अध्यक्षों को बकाया विद्युत बिल जमा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड को नहरों की सिल्ट सफाई कराकर उसका सत्यापन कराने के लिए कहा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं का टीकाकरण कराकर फीडिंग कराने के निर्देश दिए। एआर कोआपरेटिव को क्षेत्र में भ्रमण करके खाद वितरण कराने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग क्षेत्र में जाएं और निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन का सत्यापन कराकर भुगतान कराने, छात्रवृत्ति का फार्म भरवाने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि कन्या सुमंगला योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराएं। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य कराए जाएं, वे गुणवत्तापूर्ण हों। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुके कार्यों का सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करने, समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर को उनके यहां कार्य कर रहे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग आदि मौजूद रहे।